hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

GLOBAL OIL CRISIS | Hormuz Strait से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क की तैयारी

 

रायपुर डेस्क। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने ऐसा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे पूरी दुनिया में तेल की कीमतें फिर भड़क सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान अब दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में शामिल Hormuz Strait से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क वसूलने की योजना बना रहा है।

बताया जा रहा है कि ईरान ने इसके लिए नई अथॉरिटी बनाई है, जिसने समुद्री रास्ते के लिए खास ‘मैनेजमेंट सुपरविजन एरिया’ तय किया है। इस रूट से गुजरने वाले जहाजों को परमिट लेना पड़ सकता है और इसके बदले फीस भी देनी होगी। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर दुनिया की तेल सप्लाई और शिपिंग कारोबार पर पड़ेगा।

दरअसल दुनिया के करीब 20 फीसदी समुद्री तेल और गैस सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का तनाव या टैक्स व्यवस्था ग्लोबल मार्केट में हलचल मचा सकती है।

इधर अमेरिका ने ईरान की इस योजना का खुलकर विरोध किया है। Donald Trump ने साफ कहा कि Hormuz Strait अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और यहां किसी तरह का टोल स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं Marco Rubio ने भी इस कदम पर आपत्ति जताई है।

इसी बीच अमेरिका ने भारत को बड़ा ऑफर भी दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका भारत को उसकी जरूरत के हिसाब से भरपूर तेल और गैस सप्लाई करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि अगर Hormuz Strait में संकट बढ़ता है तो भारत जैसे देशों के लिए वैकल्पिक तेल सप्लाई बेहद जरूरी हो जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button