TAIWAN BEATS INDIA | छोटे से ताइवान ने शेयर बाजार में भारत को पीछे छोड़ा

रायपुर डेस्क। जिस भारत को दुनिया का अगला आर्थिक सुपरपावर कहा जा रहा था, उसे अब शेयर बाजार वैल्युएशन में छोटे से ताइवान ने पीछे छोड़ दिया है। सबसे बड़ा कारण बना AI और चिप्स का खेल।
ताइवान का शेयर बाजार अब 4.95 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है, जबकि भारत 4.92 ट्रिलियन डॉलर पर फिसल गया। मतलब अब दुनिया के टॉप शेयर बाजारों में ताइवान भारत से आगे निकल चुका है।
इस पूरे गेम का असली हीरो है TSMC यानी Taiwan Semiconductor Manufacturing Company। यही कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर मानी जाती है और AI बूम का सबसे बड़ा फायदा इसी को मिला है। इस साल इसके शेयर करीब 49% उछल चुके हैं।
दूसरी तरफ भारत की हालत कमजोर दिख रही है। विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं। AI सेक्टर में भारत के पास अभी कोई बड़ा ग्लोबल प्लेयर नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया अभी AI, चिप्स और डेटा सेंटर की तरफ भाग रही है, लेकिन भारत अब भी पुराने IT आउटसोर्सिंग मॉडल में अटका हुआ है।
रुचिर शर्मा और RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव जैसे बड़े एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि भारत टेक्नोलॉजी और रिसर्च में पीछे छूट रहा है। रिसर्च पर भारत GDP का सिर्फ 0.6% खर्च करता है, जबकि ताइवान और दक्षिण कोरिया 4-5% तक खर्च करते हैं।
हालत ये है कि पिछले कुछ महीनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से अरबों डॉलर निकाल लिए। सेंसेक्स भी इस साल दबाव में है और अब डर ये है कि कहीं दक्षिण कोरिया भी भारत को पीछे न छोड़ दे।


