CHHATTISGARH | टीएस-दीपक का रातभर अनशन

जशपुर। जशपुर की राजनीति अब सड़क से थाने तक पहुंच गई है। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच कांग्रेस और पुलिस प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। जिला कांग्रेस महामंत्री नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज होने के विरोध में PCC चीफ दीपक बैज और पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव रातभर थाने के बाहर अनशन पर बैठे रहे।

विश्रामपुर थाना परिसर में देर रात तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। दोनों बड़े नेता वहीं जमीन पर विश्राम करते नजर आए। कांग्रेस इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेताओं के दबाव में फर्जी FIR दर्ज की गई ताकि चुनाव प्रभावित किया जा सके। पार्टी की मांग है कि आर्म्स एक्ट की धाराएं हटाई जाएं, कांग्रेस की शिकायत पर FIR दर्ज हो और थाना प्रभारी को सस्पेंड किया जाए।
इधर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस की एक मांग मान ली है, जबकि बाकी मांगों पर बातचीत जारी है। सूत्रों के मुताबिक दोपहर तक अनशन खत्म हो सकता है।
मामला अब सिर्फ सूरजपुर तक सीमित नहीं रहा। कांग्रेस ने 28 मई को पूरे छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालयों के थानों के बाहर अनशन करने का ऐलान कर दिया है। इससे प्रदेश की राजनीति और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।


