chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | पहाड़ कब्जा केस में बड़ा फैसला

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने सरगुजा के महामाया पहाड़ और डबरीपानी संरक्षित वन भूमि मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।
जमीन पर कथित अवैध कब्जा करने वालों ने कार्रवाई रोकने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने साफ तौर पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।
अब वन विभाग और राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर कोई रोक नहीं रहेगी।
याचिकाकर्ताओं का दावा था कि वे 15-20 साल से वहां रह रहे हैं और बिना सही जांच के उन्हें हटाया जा रहा है, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल हस्तक्षेप नहीं किया।
मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।


