chhattisgarhछत्तीसगढ़

सिलयारी दुष्कर्म कांड: कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलयारी नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मामले को सेटल कराने और आरोपित पक्ष से रकम वसूलने का आरोप है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर और पत्रकार सैफी खान शामिल हैं।

आरोपी पक्ष से वसूले थे 1.30 लाख

पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण को दबाने और समझौता कराने के नाम पर कुल 1.30 लाख रुपये की वसूली की गई थी। आरोप है कि इस रकम के लेन-देन में दोनों की भूमिका थी और उन्होंने आनलाइन माध्यम से राशि प्राप्त की थी। धरसींवा थाना पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस इससे पहले पीड़िता के दादा और दो कथित बिचौलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है। आरोप है कि पीड़िता के दादा ने ही मामले को दबाने के लिए आरोपित पक्ष से रकम ली थी। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button