chhattisgarhछत्तीसगढ़
रायपुर में धान खरीदी केंद्रों में बड़ा खुलासा, रिकॉर्ड से 2.17 करोड़ रुपये का धान गायब, प्रशासन ने शुरू की सख्त कार्रवाई

रायपुर। रायपुर जिले की धान खरीदी समितियों में बड़े पैमाने पर धान शॉर्टेज का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठाव के बाद जब समितियों में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, तब 12 समितियों में कुल 6590 क्विंटल धान कम पाया गया। शॉर्टेज धान की कीमत लगभग 2 करोड़ 17 लाख 47 हजार रुपये आंकी गई है।



