chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

ARUN SAO STATEMENT | राज्योत्सव पर कांग्रेस को घेरा, पटवारियों से की ये अपील!

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने राज्योत्सव को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मनाएगा और खुशियां मनाएगा, लेकिन कांग्रेसी छत्तीसगढ़ से गायब रहेंगे। साव के मुताबिक, यह कांग्रेस की छत्तीसगढ़ के प्रति निष्ठा, श्रद्धा और आस्था को दिखाता है।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर दिल्ली जाकर देश के खिलाफ अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के इस महत्वपूर्ण उत्सव में कांग्रेस की गैरमौजूदगी कई सवाल खड़े करती है।

पटवारियों की हड़ताल पर भी बोले साव

बिलासपुर में पटवारियों की हड़ताल को लेकर भी अरुण साव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता किसान हैं।

साव ने हड़ताल कर रहे पटवारियों से अपील की कि वे काम पर लौटकर किसानों की मदद और सहयोग करें। उन्होंने कहा कि धान की फसल पककर तैयार है और यह किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में पटवारियों की भूमिका भी अहम है।

डिप्टी सीएम ने साफ किया कि मांगों और विरोध के बीच किसानों का हित सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। अब देखना होगा कि उनकी अपील के बाद पटवारी हड़ताल को लेकर क्या रुख अपनाते हैं और राज्योत्सव पर कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button