chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRAIN CANCELLED | दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर के दूसरे सप्ताह रेल यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 6 से 18 दिसंबर तक मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इस दौरान बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 11 ट्रेनें एक से नौ घंटे तक देरी से चलेंगी। इसके अलावा 6 ट्रेनों को उनके निर्धारित स्टेशन से पहले ही समाप्त किया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक, चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने और चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य का असर कुल 27 ट्रेनों पर पड़ेगा।

हालांकि, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 7 से 18 दिसंबर तक लागू रहेगी। ट्रेन कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलेगी।

दरअसल, बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने से इस व्यस्त रेल मार्ग पर ट्रेनों और मालगाड़ियों के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही भविष्य में नई ट्रेनें चलाने की संभावना भी बढ़ेगी।

यात्रियों को सलाह है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button