chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | ताम्रध्वज साहू को हराकर विधायक बने ललित चंद्राकर, अब राष्ट्रीय संगठन में एंट्री

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण से भाजपा विधायक ललित चंद्राकर को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकार को ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने 21 नवंबर को नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य दायित्वों के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

ताम्रध्वज साहू को हराकर आए थे चर्चा में

ललित चंद्राकर ने 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता और तत्कालीन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। चंद्राकर ने चुनाव में साहू को हराकर पहली बार विधानसभा में जगह बनाई थी।

अब विधायक बनने के बाद उन्हें राष्ट्रीय संगठन में भी अहम जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्ति से उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा में देशभर में काम करने का मौका मिलेगा।

इस नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी संगठन में जगह मिली है। इसे प्रदेश के लिए संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button