chhattisgarhछत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 16 जून से खुलेंगे स्कूल, मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव

रायपुर। प्रदेश में नए स्कूली शिक्षा सत्र की शुरुआत 16 जून से होगी। इस अवसर पर राज्यभर में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित (Chhattisgarh School Reopening Date) किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने उत्सव को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।



