chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAHUL GANDHI CG VISIT | राहुल गांधी के दौरे से पहले रमन और भूपेश के बीच तीखा वार-पलटवार

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले सियासत गरमा गई है। भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तीखे बयानबाजी का दौर देखने को मिला।

डॉ. रमन सिंह ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो जाती है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ में और दौरे करने चाहिए।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए चुनावी प्रक्रिया और नतीजों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हाल के चुनाव परिणाम लोकतांत्रिक परिस्थितियों पर कई सवाल खड़े करते हैं और इसे “वोट चोरी” नहीं बल्कि “लोकतंत्र की डकैती” कहा।

बघेल ने ईवीएम और मतदाता सूची को लेकर भी आशंका जताई और कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

इधर कांग्रेस संगठन में भी हलचल तेज है। 21 जून से 30 जून तक जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button