chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHUPESH VIRAL CHAT | भूपेश बघेल-सौरभ चंद्राकर बातचीत का दावा, 2 यूट्यूबर्स पर FIR

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बड़ा धमाका हो गया है। सोशल मीडिया पर एक “चैट स्क्रीनशॉट” वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बातचीत हुई थी।

लेकिन मामला यहीं नहीं रुका कांग्रेस ने इसे सीधा फर्जी और फोटोशॉप्ड बताया। खुद भूपेश बघेल ने भी साफ कहा कि यह पूरी तरह मनगढ़ंत है और उनकी किसी भी यूजरनेम से कभी कोई बातचीत नहीं हुई।

विवाद बढ़ा तो कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंच गए और जमकर विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि यह पूरा खेल राजनीतिक छवि खराब करने के लिए रचा गया है।

इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए यूट्यूबर सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामला अब साइबर जांच में है और पुलिस सोशल मीडिया पर फैल रही सामग्री के सोर्स की पड़ताल कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button