chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRIPLE MURDER | कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा अपडेट!

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चर्चित कोरिया ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा मोड़ आ गया है। बीजेपी नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह को जिंदा जलाने के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी आखिरकार पुलिस के सामने झुक गया। शनिवार को मनेंद्रगढ़ थाने पहुंचकर उसने अपने तीन साथियों के साथ सरेंडर कर दिया।

16 जून की रात नौगईं गांव में हुई खौफनाक वारदात ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। आरोपियों ने फॉर्च्यूनर का रास्ता रोककर उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। इस हमले में भाजपा नेता लल्ला सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई शिक्षक नागेंद्र सिंह और एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अब मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अमन और आशुतोष त्रिपाठी के सरेंडर के बाद गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 पहुंच गई है।

बताया जा रहा है कि रेत तस्करी और अवैध वसूली को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से तनाव चल रहा था। 16 जून को हुई मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ा कि तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस का दावा है कि लगातार दबिश और कार्रवाई के दबाव में आरोपियों ने सरेंडर किया है।

इधर, इस हत्याकांड को लेकर करणी सेना ने आंदोलन की चेतावनी दी है, जबकि परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button