chhattisgarhछत्तीसगढ़
CG POLICE TRANSFER | 60 पुलिसकर्मियों का बड़ा ट्रांसफर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। गरियाबंद जिले में पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 60 आरक्षकों का तबादला कर दिया है और नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, थाना गरियाबंद में पदस्थ आरक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों और शाखाओं में भेजा गया है। इनमें अमलीपदर, छुरा, देवभोग, फिंगेश्वर, मैनपुर, पाण्डुका और राजिम थाने शामिल हैं।
इसके अलावा आरक्षित केंद्र गरियाबंद की विभिन्न शाखाओं में भी कई आरक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कदम को जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।



