chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | होटल, मॉल, कोचिंग और बहुमंजिला इमारतों की होगी सख्त जांच

 

रायपुर। रायपुर में अब सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ी सख्ती शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कर दिया है कि लोगों की जान से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। राज्यभर के बहुमंजिला अपार्टमेंट, होटल, मॉल, कोचिंग सेंटर, लॉज और अन्य सार्वजनिक भवनों की विशेष जांच कराई जाएगी।

हाल के दिनों में देशभर में हुई आग की घटनाओं के बाद छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि हर संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत ऑडिट किया जाए और नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान फायर एनओसी, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, सीसीटीवी, बिजली व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, पेयजल, पार्किंग और आपदा प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं की जांच होगी। जिन संस्थानों में गंभीर खामियां मिलेंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button