chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 79 लाख का आवास घोटाला! गरीबों के पैसे पर डाका …

 

कोरबा। कोरबा के बहुचर्चित इंदिरा आवास योजना घोटाले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। गरीबों के मकान के लिए आई 79 लाख रुपये की राशि के गबन मामले में कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला के खिलाफ करीब 3000 पेज की चार्जशीट विशेष अदालत में दाखिल कर दी गई है।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने बैंक ऑफ इंडिया की तकनीकी खामियों और बैंक कर्मचारियों की आईडी का कथित तौर पर दुरुपयोग किया। निष्क्रिय खातों को दोबारा एक्टिव कर हितग्राहियों के आधार नंबर हटाए गए और उनकी जगह अपने परिवार के सदस्यों के आधार लिंक कर दिए गए। इसके बाद AEPS के जरिए रकम अपने खातों में ट्रांसफर की जाती रही।

EOW के मुताबिक, आरोपी ने Finacle Software की उस समय मौजूद तकनीकी कमियों का फायदा उठाया। जांच में 9 बैंक स्टाफ आईडी के जरिए 426 खातों में 620 आधार सीडिंग एंट्री मिलने का दावा किया गया है। इनमें कई मामलों में आधार दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी नहीं हुआ था।

बताया गया कि वर्ष 2010-11 में इंदिरा आवास योजना के तहत गरीब हितग्राहियों के लिए भेजी गई राशि को वर्ष 2017 में फर्जी तरीके से अपने खातों में ट्रांसफर किया गया। EOW ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर अब अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button