chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 50 फीट दरार पर भड़के रमन सिंह, जांच की मांग


राजनांदगांव.
राजनांदगांव का 26 करोड़ रुपये का रेलवे ओवरब्रिज पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में आ गया है। ब्रिज में करीब 50 फीट लंबी दरार और सड़क धंसने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के निर्माण दशकों तक टिकते हैं, ऐसे में नए पुल में इतनी बड़ी दरार आना जांच का विषय है।

रमन सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और निर्माण एजेंसी, ठेकेदार, कंसल्टेंट व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर 13 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा मानसून सत्र में भी इस मुद्दे के गूंजने के आसार हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button