CG CONSUMER | E20 मामले में मारुति सुज़ुकी जाएगी ऊपरी अदालत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में E20 ईंधन से जुड़े मामले में मारुति सुज़ुकी ने रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग (कंज्यूमर कमीशन) के आदेश को ऊपरी फोरम में चुनौती देने का फैसला किया है। आयोग ने हाल ही में एक ग्राहक की ग्रैंड विटारा कार को नई E20-कम्पैटिबल गाड़ी से बदलने का आदेश दिया था। अब कंपनी ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है।
कंज्यूमर कमीशन के आदेश पर असहमति
रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने अपने आदेश में माना था कि ग्राहक को बेची गई ग्रैंड विटारा कार E20 ईंधन के अनुरूप नहीं थी। इसी आधार पर आयोग ने वाहन बदलने का निर्देश दिया था।
कंपनी ने क्या कहा?
मारुति सुज़ुकी का कहना है कि संबंधित ग्रैंड विटारा मॉडल पूरी तरह E20-कम्पैटिबल है। कंपनी के मुताबिक इसकी स्पष्ट जानकारी वाहन के ओनर मैनुअल में भी दी गई है।
ईंधन में मिलावट का भी दावा
कंपनी ने दावा किया है कि मामले में इस्तेमाल किए गए ईंधन में मिलावट के सबूत मौजूद थे, लेकिन आयोग के आदेश में इन महत्वपूर्ण तथ्यों पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया।
ऊपरी फोरम में देगी चुनौती
मारुति सुज़ुकी ने कहा है कि वह रायपुर कंज्यूमर कमीशन के फैसले को उचित उच्च मंच पर चुनौती देगी। साथ ही कंपनी ने दोहराया कि वह गुणवत्ता, सुरक्षा, इंजीनियरिंग और ग्राहकों की संतुष्टि के सर्वोच्च मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।



