chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | मंत्री बंगले में घुसे D.Ed अभ्यर्थी, जानिए क्यों!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव कर दिया। 60 से ज्यादा अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ बंगले के अंदर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि सरकार नियुक्ति की तारीख घोषित करे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक नियुक्ति की तारीख सामने नहीं आती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए मंत्री बंगले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

321 दिनों से जारी है आंदोलन

D.Ed अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद अब तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है।

लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने पर नाराज अभ्यर्थी गुरुवार तड़के अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंत्री के बंगले पहुंचे और अंदर धरना शुरू कर दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि यह सिर्फ नौकरी का मामला नहीं, बल्कि उनके भविष्य और परिवारों के सम्मान से जुड़ा सवाल है। वे सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल मंत्री बंगले में प्रदर्शन जारी है। अब देखना होगा कि सरकार और अभ्यर्थियों के बीच बातचीत से कोई रास्ता निकलता है या आंदोलन आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button