chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | रायपुर AIIMS हुआ पेपरलेस!

 

रायपुर. रायपुर AIIMS में मरीजों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। अब लैब में जांच कराने के लिए मरीजों को डॉक्टर की लिखी हुई पर्ची लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नई व्यवस्था में डॉक्टर जैसे ही किसी मरीज के लिए जांच लिखेंगे, उसकी जानकारी सीधे लैब के सिस्टम में पहुंच जाएगी। इसके बाद मरीज को सीधे DOM-1 फ्लेबोटोमी जोन में जाकर पंजीकरण कराना होगा।

वहां मरीज का बारकोड तैयार किया जाएगा और इसके बाद ब्लड या अन्य जांचों के लिए सैंपल कलेक्ट कर लिया जाएगा।

इस बदलाव से मरीजों को पर्ची संभालकर रखने या उसके खो जाने की चिंता नहीं रहेगी। पूरी प्रक्रिया पहले से तेज, आसान और पेपरलेस हो जाएगी।

AIIMS प्रबंधन के मुताबिक, OPD के जिन मरीजों को लैब टेस्ट की जरूरत है, वे अब सीधे सैंपल कलेक्शन सेंटर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अस्पताल का कहना है कि नई व्यवस्था से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी और कागज का इस्तेमाल भी कम होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button