CHHATTISGARH BJP | 2028 चुनाव के लिए रायपुर में बड़ी बैठक, बूथ स्तर पर बनेगी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर में पार्टी की दो दिवसीय अहम बैठक शुरू हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।
पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा की गई। बैठक में सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर आगे की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है।
वहीं कांग्रेस नेता शिव डहरिया ने BJP पर निशाना साधते हुए पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि BJP के नेता एक-दूसरे के खिलाफ चल रहे हैं।



