hindi newsनेशनल

E20 JANTA PARTY | सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘पेट्रोल पॉलिटिक्स’

 

रायपुर। NEET आंदोलन खत्म हुआ तो अब E20 पेट्रोल पर नई ‘पार्टी’ उतर आई है। सोशल मीडिया पर ‘E20 जनता पार्टी’ नाम से चल रहे डिजिटल कैंपेन की मांग है कि लोगों को E20 पेट्रोल के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल चुनने का विकल्प भी दिया जाए।

कैंपेन चलाने वालों का कहना है कि वे E20 बंद करने या किसी तरह की सब्सिडी की मांग नहीं कर रहे, बल्कि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के हिसाब से ईंधन चुनने का अधिकार चाहते हैं।

माइलेज में कमी, इंजन पर असर और मेंटेनेंस खर्च जैसी चिंताओं को लेकर यह अभियान पारदर्शी जानकारी और स्वतंत्र रिसर्च की मांग कर रहा है। कैंपेन का अंदाज भी चर्चा में है, क्योंकि यह मीम्स और व्यंग्य के जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

फिलहाल ‘E20 जनता पार्टी’ कोई औपचारिक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहा डिजिटल अभियान है। लेकिन तेजी से बढ़ते फॉलोअर्स के बीच सवाल यही है क्या पेट्रोल पंपों पर E20 के साथ 100% पेट्रोल का विकल्प मिलना चाहिए?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button