chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR BREAKING | अनवर ढेबर के सहयोगियों के 3 ठिकानों पर छापे

रायपुर। CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी रायपुर में आरोपी अनवर ढेबर के सहयोगियों से जुड़े तीन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
EOW की टीम ने छापेमारी के दौरान घोटाले से अर्जित कथित अवैध रकम से खरीदी गई नामी और बेनामी संपत्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। एजेंसी अब इन दस्तावेजों के आधार पर अनवर ढेबर के सहयोगियों से पूछताछ कर रही है।
EOW का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और दस्तावेजों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।



