chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | हाथी का तांडव, ट्रैक्टर को कुचलकर किया चकनाचूर!

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 11 हाथियों के झुंड को भगाने पहुंचे ग्रामीणों की जान पर बन आई। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर झाड़ियों से निकले एक हाथी ने पहले ग्रामीणों को दौड़ाया। लोग जान बचाकर भागे तो हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव का है। सोमवार सुबह धरमजयगढ़ की सीमा पार कर 11 हाथियों का झुंड यहां के जंगल में पहुंचा था। ग्रामीणों को आशंका थी कि हाथी आबादी वाले इलाके में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ट्रैक्टर की आवाज सुनकर भड़का हाथी

ग्रामीण सुखनंदन सिंह राठिया के ट्रैक्टर में सवार होकर जंगल पहुंचे थे। उनका इरादा ट्रैक्टर की आवाज से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का था। इसी दौरान झाड़ियों से एक हाथी अचानक निकला और ट्रैक्टर की तरफ दौड़ पड़ा।

हाथी को आता देख ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। इसके बाद हाथी ने ट्रैक्टर को उठाकर पटक दिया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में ग्रामीण दूसरे ट्रैक्टर की मदद से उसे गांव लेकर पहुंचे।

वन विभाग ने दी सख्त हिदायत

जिल्गा के अलावा कुदमुरा में एक और हाथी तथा करतला वन परिक्षेत्र में छह हाथियों का झुंड मौजूद है। वन विभाग की टीमें निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने और हाथियों को खुद भगाने की कोशिश नहीं करने की समझाइश दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button