chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | 200 बार गाली लिखवाई!

अंबिकापुर. अंबिकापुर के एक प्राइवेट स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 8वीं के छात्र को शिक्षिका ने सजा के तौर पर हिंदी और अंग्रेजी में 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई। इतना ही नहीं, कॉपी घर ले जाकर माता-पिता के सिग्नेचर करवाने के लिए भी कहा गया।
घटना के बाद छात्र के पिता ने डीईओ से शिकायत की है। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने की जगह गालियां लिखवा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



