chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | नकली पनीर बैन!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही प्रतिबंध का आदेश जारी होगा।

पिछले एक साल में रायपुर में 4,200 किलो से ज्यादा संदिग्ध और एनालॉग पनीर जब्त किया गया। जांच में कई फैक्ट्रियों में दूध की जगह पाम ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और स्टार्च से पनीर तैयार किए जाने का खुलासा हुआ। सरकार का कहना है कि आदेश लागू होने के बाद एनालॉग पनीर का निर्माण, भंडारण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button