chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG ACB ACTION | 15 साल पुराना फर्नीचर घोटाला फिर खुला

रायपुर। सूरजपुर के 15 साल पुराने फर्नीचर घोटाले की फाइल एक बार फिर खुल गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ओड़गी ब्लॉक के 9 स्कूलों के हेडमास्टरों को मूल दस्तावेजों के साथ 4 अगस्त को अंबिकापुर कार्यालय में तलब किया है।
ACB वर्ष 2010-11 में माध्यमिक स्कूलों के लिए हुई फर्नीचर खरीदी और सप्लाई की जांच कर रही है। जांच में कई स्कूलों में फर्नीचर सप्लाई को लेकर गड़बड़ियों की आशंका जताई गई है। हेडमास्टरों से स्टॉक रजिस्टर, सप्लाई की पावती और अन्य मूल दस्तावेज मांगे गए हैं। ACB ने मामले को गंभीर बताते हुए हर हाल में दस्तावेजों के साथ पेश होने के निर्देश दिए हैं।



