chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | भारतमाला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन

रायपुर। भारतमाला परियोजना के भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि ये संपत्तियां कथित अवैध कमाई से खरीदी गई थीं। इनमें करीब 4.69 करोड़ रुपए के शेयर और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल हैं।

ED के मुताबिक, भूमि अधिग्रहण में कथित फर्जीवाड़े से करोड़ों रुपए का अवैध लाभ कमाया गया और बाद में उस रकम को संपत्तियों और निवेश में लगाया गया। एजेंसी ने इस मामले में जय प्रकाश गांधी समेत 15 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट भी दाखिल की है। अब तक भारतमाला घोटाले में करीब 36.14 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button