chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BRIDGE COLLAPSE | बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग का पुल टूटा, आवाजाही पूरी तरह बंद

रायपुर। बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अचानक पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे सवारियों से भरी बस बीच पुल में फंस गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद प्रशासन ने पुल पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। शुरुआती जांच में लगातार बारिश को पुल टूटने की वजह माना जा रहा है। तकनीकी टीम जांच में जुटी है और मरम्मत पूरी होने के बाद ही मार्ग दोबारा खोला जाएगा।



