chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

TEEJAN BAI TAMBURA | तीजन बाई की विरासत को लेकर भावुक फैसला

 

रायपुर। पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की कला-धरोहर को संग्रहालय में सहेजने की कोशिश फिलहाल अटक गई है। संस्कृति विभाग ने उनका ऐतिहासिक तंबूरा मांगा, लेकिन परिवार ने साफ कह दिया कि यह सिर्फ वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि उनकी आखिरी याद है।

परिजनों का कहना है कि तीजन बाई का पोता इसी तंबूरे के साथ पंडवानी की परंपरा आगे बढ़ा रहा है। परिवार ने सुझाव दिया है कि संग्रहालय के लिए तंबूरे की प्रतिकृति बनाई जा सकती है, लेकिन असली तंबूरा और वेशभूषा घर में ही स्मारक के रूप में सुरक्षित रखी जाएगी। वहीं संस्कृति विभाग का कहना है कि परिवार अभी भावुक है और आगे फिर बातचीत की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button