chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | माघ पूर्णिमा पर सरकारी छुट्टी, CM साय की 4 बड़ी घोषणाएं

 

रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के मौके पर रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। अब छत्तीसगढ़ में माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश रहेगा और इस दिन शराब की बिक्री भी बंद रहेगी। इसके अलावा राज्य अलंकरण में संत रविदास के नाम पर पुरस्कार शुरू होगा और नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम भी संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संत रविदास के संदेश को विधानसभा में अंकित कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया जाएगा। गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के तहत यह अभियान फरवरी 2027 तक चलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button