CHHATTISGARH POLITICS | निकाय चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी ने प्रदेश चुनाव टोली का गठन करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही निकायवार चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है।
जारी आदेश प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जारी किया है। इस नई टीम में संगठन के अनुभवी नेताओं के साथ मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों को भी जगह दी गई है।
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?


राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं अखिलेश सोनी को प्रदेश महामंत्री, भूपेंद्र सवन्नी को क्रेडा अध्यक्ष और सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा किशोर राय को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। पंकज कुमार झा को मीडिया सलाहकार, सुनील पिल्लई को IT सेल प्रदेश संयोजक, मितुल कोठारी को सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक और हेमंत पाणिग्रही को प्रदेश मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।
निकाय चुनाव के लिए प्रभारी भी तय
नगर पंचायत तमनार में लखनलाल साहू प्रभारी होंगे। बड़ी करेली में शशि पवार को जिम्मेदारी मिली है। वहीं बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए केदार गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।
अब देखना होगा कि बीजेपी की यह नई चुनावी टीम निकाय चुनाव में कितना असर दिखाती है।



