CG FAKE CURRENCY | उधारी चुकाने का ऐसा जुगाड़ कि पुलिस भी रह गई दंग!

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में तीन आरोपियों सतीश कुमार, रामप्रसाद उर्फ रमऊ और घुरवा राम को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.50 लाख रुपये के जाली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल और Tata Punch EV बरामद की है।
मामला तब खुला जब 9 अगस्त को 3.75 लाख रुपये की पुरानी उधारी चुकाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये के नकली नोट दिए गए। नोटों पर शक होने के बाद शिकायत पुलिस तक पहुंची और जांच शुरू हुई।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी जुलाई 2026 से नए बस स्टैंड के पास किराए के कमरे में कलर प्रिंटर से नकली नोट तैयार कर रहे थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट अब तक कहां-कहां खपाए गए और इस नेटवर्क में कोई और शामिल है या नहीं। एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक, फिलहाल किसी बाहरी गिरोह की भूमिका सामने नहीं आई है।



