chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG ED RAID BREAKING | ED की रेड, 3 ठिकानों पर एक साथ दबिश …

रायपुर। राजनांदगांव में गुरुवार सुबह ED ने बड़ा एक्शन लिया है। भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे 3 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
टीम ने भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों समेत तीन जगहों पर दबिश दी है। अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।
कार्रवाई को देखते हुए परिसरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह-सुबह ED की कार्रवाई से शहर में हलचल तेज हो गई।
हालांकि अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि ED की यह छापेमारी किस मामले से जुड़ी है। फिलहाल एजेंसी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और सामने आए तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।



