chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG LIQUOR SCAM | राजीव भवन तक पहुंचा पैसा? ED का बड़ा दावा

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में ED ने बड़ा दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, 2019 से 2023 के बीच आबकारी विभाग में करीब 3000 करोड़ रुपए की अवैध कमाई हुई। ED का आरोप है कि सिंडिकेट से जुटाया गया पैसा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के कहने पर रायपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ तक पहुंचाया जाता था।

ED के मुताबिक, कथित सिंडिकेट में पूर्व IAS अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी शामिल थे। एजेंसी का दावा है कि डिस्टिलर्स से कमीशन, बिना हिसाब देसी शराब की बिक्री और FL-10A लाइसेंस के बदले कमीशन के जरिए रकम जुटाई गई।

रामगोपाल अग्रवाल को पूछताछ के लिए चार समन जारी किए गए थे। ED के अनुसार, उनके पेश नहीं होने और बाद में दिए गए जवाबों के बाद 11 अगस्त को PMLA के तहत गिरफ्तारी की गई। विशेष अदालत ने उन्हें 18 अगस्त तक 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा है।

वहीं गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने ED कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूर्व CM भूपेश बघेल ने कार्रवाई को बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह रामगोपाल अग्रवाल के साथ खड़ी है। उन्होंने ED पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।

नोट : राजीव भवन तक पैसा पहुंचने और घोटाले से जुड़े आरोप ED के दावे हैं, इन आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया में होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button