CG VIRAL VIDEO | अजय चंद्राकर ने तिरंगे की जगह फहराया BJP झंडा?

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। दावा किया गया कि उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया।
लेकिन पड़ताल में कहानी कुछ और निकली। वायरल वीडियो 15 अगस्त 2026 का नहीं, बल्कि पुराना है। इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिर से शेयर किया गया।
ये तो तिरंगे का अपमान है?? pic.twitter.com/mypkxVXsoc
— मुसाफिर🇮🇳 (@musafir_vj) August 15, 2026
असली तस्वीरों से खुला मामला
अजय चंद्राकर की 15 अगस्त 2026 की आधिकारिक पोस्ट में धमतरी के एकलव्य खेल मैदान की तस्वीरें हैं। इनमें वे तिरंगा फहराते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो और स्वतंत्रता दिवस की तस्वीरों में उनके कपड़ों का रंग भी अलग है। वीडियो में नीली कोटी, जबकि 15 अगस्त के कार्यक्रम में मैरून कोटी दिखाई दे रही है।
🇮🇳 तिरंगा केवल ध्वज नहीं, भारत की आन, बान और शान है।
इसी गौरव और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर देशप्रेमियों के साथ स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया।
परेड का निरीक्षण… pic.twitter.com/blLktXndaJ
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) August 15, 2026
यानी भाजपा झंडा फहराने का दावा भ्रामक है। चंद्राकर ने धमतरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।



