chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG VIRAL VIDEO | अजय चंद्राकर ने तिरंगे की जगह फहराया BJP झंडा?

 

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। दावा किया गया कि उन्होंने 15 अगस्त को तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराया।

लेकिन पड़ताल में कहानी कुछ और निकली। वायरल वीडियो 15 अगस्त 2026 का नहीं, बल्कि पुराना है। इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिर से शेयर किया गया।

असली तस्वीरों से खुला मामला

अजय चंद्राकर की 15 अगस्त 2026 की आधिकारिक पोस्ट में धमतरी के एकलव्य खेल मैदान की तस्वीरें हैं। इनमें वे तिरंगा फहराते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो और स्वतंत्रता दिवस की तस्वीरों में उनके कपड़ों का रंग भी अलग है। वीडियो में नीली कोटी, जबकि 15 अगस्त के कार्यक्रम में मैरून कोटी दिखाई दे रही है।

यानी भाजपा झंडा फहराने का दावा भ्रामक है। चंद्राकर ने धमतरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button