chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RIDDHI THAKKAR DEATH | रिद्धि की मौत पर सियासत गरम, भूपेश के सवाल पर चंद्राकर का पलटवार

 

रायपुर। रिद्धि ठक्कर की मौत पर अब सड़क हादसे से ज्यादा सियासत गरमा गई है। तिरंगा यात्रा के दौरान हुई महिला बाइक राइडर की मौत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने हादसे की जांच और जिम्मेदारी को लेकर सरकार को घेरा।

भूपेश के आरोपों पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल अब हर चीज की जांच की मांग कर सकते हैं। चंद्राकर ने कहा, “हवा भी चल रही है, पानी भी गिर रहा है और धूप भी है, इसकी भी भूपेश बघेल जांच की मांग कर सकते हैं।”

इसके बाद चंद्राकर ने झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर भी भूपेश बघेल पर निशाना साधा और पूछा कि वे इस मुद्दे पर क्यों नहीं बोल रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल झारखंड नहीं जा रहे, शायद उन्हें डर है कि वहां उनका जूता चोरी हो जाएगा। चंद्राकर ने कहा कि अगर जूता चोरी हुआ तो नया जूता दिलाने का इंतजाम किया जाएगा।

अब रिद्धि ठक्कर की मौत को लेकर उठे सुरक्षा सवालों पर सरकार की ओर से क्या जवाब आता है, इस पर नजर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button