chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | 12 प्रोफेसरों की पोस्टिंग बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 25 जून को किए गए प्रोफेसरों के प्रमोशन के बाद जारी पोस्टिंग आदेश में बड़ा संशोधन किया है। 11 अगस्त को जारी नए आदेश में 12 प्रोफेसरों की पदस्थापना बदली गई है।
दरअसल, करीब 45 डॉक्टरों के प्रमोशन के बाद उन्हें नए मेडिकल कॉलेजों में भेजा गया था। बाद में समीक्षा में सामने आया कि कुछ सीनियर प्रोफेसरों के तबादले से पुराने मेडिकल कॉलेजों में PG सीटों पर संकट आ सकता है।
रायपुर के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर के तबादले से 3 PG सीटें प्रभावित होने का खतरा था। वहीं बिलासपुर के फिजियोलॉजी विभाग में भी प्रोफेसर का पद खाली होने की स्थिति बन रही थी। इसी वजह से विभाग ने पुराने आदेश में संशोधन कर 12 डॉक्टरों की नई पोस्टिंग तय की है।



