chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | पोस्ट पर बवाल, 2 पर FIR

 

रायपुर. तिरंगे को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज हुई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि धमतरी के कुरूद से जुड़ी पुरानी तस्वीरों और वीडियो को स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में शेयर किया गया।

शिकायत के मुताबिक, पोस्ट में दावा किया गया था कि भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज की जगह BJP का झंडा फहराया। भाजपा का आरोप है कि संबंधित तस्वीरें और वीडियो 15 अगस्त के नहीं, बल्कि 22 मार्च 2026 के एक कार्यक्रम के हैं।

पुलिस ने पहली नजर में BNS की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत FIR दर्ज की है। अब पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button