chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 500 CCTV से खुला रास्ता, 1 करोड़ के जेवर कांड में बड़ा खुलासा!

 

सीतापुर. ज्वेलर्स कारोबारी से करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग उठाकर फरार होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 500 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ओडिशा के गंजाम तक पहुंची और एक संदिग्ध के घर से करीब 46 लाख रुपये के जेवर बरामद किए।

26 जुलाई को कांशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुणदेव सोनी दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने स्कूटी पर जेवरों से भरा बैग रखा और शटर खोलने लगे। इसी दौरान आरोपी बैग उठाकर फरार हो गए। बैग में करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बताए गए थे।

पुलिस ने सीतापुर से लेकर जशपुर, झारखंड और ओडिशा तक के करीब 500 CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बाइक पर चार संदिग्ध भागते दिखे।

जांच के बाद पुलिस ओडिशा के गंजाम पहुंची। एक संदिग्ध के घर की तलाशी में 300.92 ग्राम सोने के आभूषण और 1.168 किलो चांदी बरामद हुई। बरामद जेवरों की कुल कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई गई है।

हालांकि, मुख्य आरोपियों समेत अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस बाकी जेवरों और वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button