chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

IGKV PAPER LEAK | एक पेपर लीक हुआ था… अब दूसरा भी निकला!

 

रायपुर. रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले ने परीक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 20 अगस्त के एंटोमोलॉजी पेपर से पहले 7 अगस्त का बीएससी एग्री प्रथम वर्ष का प्लांट पैथोलॉजी पेपर भी लीक होने की बात सामने आई है।

पुलिस जांच में पहले गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा भी रद्द कर दी है। अब दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा होंगी।

पेपर लीक के मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 7 अगस्त के मामले में एक प्रोफेसर और दो छात्रों के खिलाफ अलग FIR भी दर्ज की गई है।

अब IGKV ने पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा बदलाव किया है। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से सिर्फ 30 मिनट पहले पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ई-मेल से कॉलेजों को भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button