chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG VIRAL VIDEO | मंदिर के गेट पर बीजेपी के दो गुट भिड़े, फिर चली चप्पल!

बिलासपुर. बिलासपुर के रतनपुर में मां महामाया मंदिर के गेट के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते गाली-गलौज और झूमाझटकी शुरू हो गई।
इसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल महामंत्री रेहाना बेगम पर एक युवक को चप्पल से पीटने का आरोप लगा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक महिला बाइक से उतरकर युवक को चप्पल से मारती नजर आ रही है।
विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने मारपीट और धमकी का आरोप लगाया है, तो दूसरे पक्ष ने भी बाल पकड़कर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।



