chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | छत्तीसगढ़ के राजेश देव को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत के लिए बड़ी खबर है। पूर्व रणजी खिलाड़ी और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव राजेश देव को BCCI ने महिला T20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।

राजेश देव इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारतीय महिला टीम के मैनेजर रह चुके हैं। यानी करीब सात साल बाद उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

महिला T20 एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। भारत ग्रुप-A में पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड के साथ है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच होगा।

राजेश देव के क्रिकेट प्रशासन और टीम मैनेजमेंट के अनुभव को देखते हुए उनकी भूमिका टूर्नामेंट में अहम मानी जा रही है। उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button