chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG SPECIAL EDUCATOR RECRUITMENT | 100 पद, भर्ती सिर्फ 62!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर की भर्ती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभाग ने 100 पदों पर भर्ती शुरू की, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिर्फ 62 पदों पर नियुक्ति दी गई। बाकी 38 पद अब भी खाली बताए जा रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं का सवाल है कि जब भर्ती प्रक्रिया में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध थे, तो बाकी पदों पर नियुक्ति क्यों नहीं की गई? उनका कहना है कि इसका सीधा असर विशेष जरूरत वाले बच्चों को मिलने वाली शैक्षणिक सहायता पर पड़ सकता है।

भर्ती में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के पद शामिल थे। शिकायत के मुताबिक, 62 पदों पर चयन के बाद भी बाकी पदों के लिए उम्मीदवार उपलब्ध होने की बात सामने आई है।

मामले में भर्ती प्रक्रिया की एक साल की वैधता को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने 15 जुलाई 2026 को दस्तावेजों के साथ शिकायत किए जाने का उल्लेख करते हुए नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए स्कूलों में पर्याप्त स्पेशल एजुकेटर की व्यवस्था की मांग की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button