chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | BJP नेता पर बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए निष्कासित

 

रायपुर। भाजपा ने वरिष्ठ स्थानीय नेता और जिला संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके दुर्गाशंकर मिश्र को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी आदेश में उन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने, बैठकों और कार्यक्रमों में व्यवधान डालने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगाए गए हैं।

दुर्गाशंकर मिश्र लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और जनकपुर क्षेत्र की राजनीति में उनका प्रभाव माना जाता है। ऐसे में छह साल के निष्कासन को स्थानीय भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

पार्टी ने कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी विरोधी गतिविधियों से जोड़कर बताया है। हालांकि, दुर्गाशंकर मिश्र का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

निष्कासन के बाद जनकपुर की स्थानीय राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर मिश्र की प्रतिक्रिया और भाजपा की आगे की रणनीति पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button