chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | जेल में बंद पूर्व PSC चेयरमैन की तबीयत बिगड़ी

रायपुर। CGPSC घोटाले में जेल में बंद पूर्व PSC चेयरमैन और रिटायर्ड IAS टामन सिंह सोनवानी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को उन्हें ब्रेडीकार्डिया की स्थिति बनी थी। डॉक्टरों ने 24 घंटे निगरानी में रखने के बाद हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए पेसमेकर लगाया। फिलहाल उनकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।
टामन सिंह सोनवानी CGPSC भर्ती घोटाले, पेपर लीक और धनशोधन से जुड़े आरोपों में जेल में हैं। इससे पहले CBI ने भी उन्हें गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए कथित अवैध लेन-देन के आरोप लगाए थे।
फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।



