CHHATTISGARH | BJP ने जनजातीय गौरव दिवस के लिए बनाई खास टीम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश स्तर पर नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
रामविचार नेताम समेत चार संयोजक

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, राधेश्याम राठिया और महेश कश्यप को संयोजक बनाया गया है। वहीं, सत्यानारायण सिंह और विकास मरकाम को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लता उसेंडी समेत पांच सदस्य
कार्यक्रमों के संचालन और आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए लता उसेंडी, प्रणव मरपच्ची, रूप सिंह मंडावी, डॉ. देवेंद्र माहला और विजय जगत को सदस्य नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश इकाई ने इन नियुक्तियों के जरिए जनजातीय गौरव दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी तय की है। प्रदेश स्तर पर बनाई गई यह टीम आयोजन की तैयारियों और संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएगी।



