chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CGBSE TIME TABLE 2027 | बोर्ड परीक्षा की तारीखों का इंतजार खत्म!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 2027 की 10वीं, 12वीं और डीपीएचएड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब परीक्षा की तारीखें साफ हो गई हैं। तीनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी।

12वीं की परीक्षा 12 मार्च से

हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 12 मार्च 2027 को हिंदी के पेपर से शुरू होगी और 8 अप्रैल तक चलेगी। 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, 19 मार्च को जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र, 29 मार्च को गणित और 31 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। अंतिम पेपर 8 अप्रैल को मनोविज्ञान का रहेगा।

10वीं का पहला पेपर 13 मार्च को

हाईस्कूल की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेगी। पहला पेपर तृतीय भाषा का होगा। इसके बाद 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी और 30 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। 1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषयों का पेपर होगा।

डीपीएचएड की परीक्षाएं भी मार्च में

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (डीपीएचएड) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 12 से 19 मार्च और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 13 से 20 मार्च तक होगी।

बोर्ड ने सभी परीक्षाओं का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक रखा है। ऐसे में विद्यार्थियों को अब विषयवार तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बनानी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button