CHHATTISGARH | नगरीय चुनाव के लिए BJP की नई टीम तैयार
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश के अलग-अलग नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की गई है।

जारी सूची में बीरगांव, भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा, जामुल, मारो, खैरागढ़, सारंगढ़, प्रेमनगर, बैकुण्ठपुर, शिवपुरचरचा, नरहरपुर, कोण्टा, भैरमगढ़ और भोपालपट्नम समेत 15 नगरीय निकायों की जिम्मेदारी नेताओं को दी गई है।
प्रमुख नियुक्तियां –
* बीरगांव: सौरभ सिंह प्रभारी; भावना बोहरा, कमल गर्ग सहप्रभारी
* भिलाई: भूपेन्द्र सवन्नी प्रभारी; लक्ष्मी वर्मा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहप्रभारी
* रिसाली: अनुराग सिंह देव प्रभारी; श्वेता शर्मा, आसु चंद्रवंशी सहप्रभारी
* भिलाई-चरौदा: नीलू शर्मा प्रभारी; मीनल चौबे, सूर्यकांत राठौर सहप्रभारी
* जामुल: राजीव अग्रवाल प्रभारी; अलका बाघमारे, अशोक साहू सहप्रभारी
* खैरागढ़: लाभचंद बाफना प्रभारी; ओमप्रकाश जोशी, किरण साहू सहप्रभारी
* सारंगढ़: रजनीश सिंह प्रभारी; उमेश अग्रवाल, पूनम सोलंकी सहप्रभारी
* बैकुण्ठपुर: बाबूलाल अग्रवाल प्रभारी; मंजुषा भगत, डमरू बेहरा सहप्रभारी
* नरहरपुर: नीलकंठ टेकाम प्रभारी; किरण उसेण्डी, प्रीतेश गांधी सहप्रभारी
* कोण्टा: रामाश्रय सिंह प्रभारी; संग्राम सिंह राणा, जमुना मांझी सहप्रभारी
* भैरमगढ़: चैतराम अटामी प्रभारी; पायल गुप्ता सहप्रभारी
* भोपालपट्नम: जी. वेंकटेश्वर राव प्रभारी; दीपक वाजपेयी, मती जानकी कोसा, निवास मुदलियार सहप्रभारी
भाजपा की इस नियुक्ति को आगामी नगरीय चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।


